Site icon Socialblize

पता पूछने के बहाने आया युवक, बुजुर्ग महिला के गले से झपट ली सोने की चेन

Gold Chain Snatching Video: राजधानी का पॉश रिहायशी इलाका, जहां डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी अधिकारी, पुलिस सहित अन्य लोग रहते हैं. घर के सामने खुली चौड़ी सड़क और बगल में पार्क, उसी सड़क से गुजरती एक बुजुर्ग महिला, जो हाथों में लिए डंडे लिए आराम-आराम से टहलते जा रही थी. तभी एक स्कूटी सवार युवक महिला के पास आकर रुकता है. महिला से किसी का पता पूछता है. बातचीत करता है. महिला भी इत्मीनान से बातचीत कर रही थी, लेकिन तभी स्कूटी सवार युवक अचानक महिला के गले में लटक रहे सोने की चेन पर तेजी से छपटा मारता है और उसे तेजी से खींचता है. चेन मजबूत थी, झटके से टूटी नहीं, महिला इस अचानक हुए हमले से घबरा गईं, वो वहीं सड़क पर गिर गईं. जब तक स्कूटी सवार युवक अपने मंसूबे में कामयाब हो चुका था, वो सोने की चेन लिए भाग निकला. 

Exit mobile version