पटना में छात्रों के मुद्दे, बेरोजगारी, पेपर लीक और सिवान में छात्रों पर AK-47 से हुई फायरिंग के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक विशाल ‘राजभवन मार्च’ निकाला. जैसे ही यह मार्च इनकम टैक्स गोलंबर के पास पहुंचा, पटना पुलिस ने भारी पुलिस बल, बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. पुलिस ने मुख्य विपक्षी नेता तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी संजय यादव को हिरासत में लेकर एक बस में बैठा दिया.
