भारतीय रेलवे जल्द ही एक नया इतिहास रचने जा रहा है. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ को हरी झंडी दिखाने की तैयारी है. यह ट्रेन इसलिए खास है क्योंकि इसे चलाने के लिए न डीजल की जरूरत है और न ही ओवरहेड बिजली की. हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक के जरिए यह खुद बिजली पैदा करती है और पर्यावरण के लिए बेहद अनुकूल मानी जा रही है.
