झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने एनडीटीवी के साथ अपना दर्द साझा किया. छात्रों ने बताया कि यहां सरकारी नौकरी के लिए छात्र सालों तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगता. घरवालों को हर बार कहना पड़ता है कि बस एक साल और… लेकिन पिछले कुछ सालों से तो स्थिति काफी खराब हो गई है. एक छात्र ने बताया कि उसने अब घर जाना ही छोड़ दिया है, क्योंकि नौकरी से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत उनके पास नहीं है.
