दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 15-16 साल की छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है. 4 अगस्त की रात वह घरवालों से नाराज होकर घर से निकल गई और बस से ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास रात में उतर गई. वहां से उसे एक दूसरी स्लीपर बस में बैठा लिया गया. आरोप है कि ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने करीब 47 किलोमीटर तक, परी चौक से कश्मीरी गेट तक के सफर में, बस के अंदर ही छात्रा के साथ गैंगरेप किया. बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर किसी को घटना का पता नहीं चला. बस कश्मीरी गेट पहुंचने पर लड़की को नीचे उतार दिया गया. लड़की ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
