नोएडा के सेक्टर-123 में राधा कुंज कॉलोनी में सोमवार से अंधेरा है. यहां के हजारों मकानों में बिजली के कनेक्शन काट दिये हैं. किसी के घर के बाहर जनरेटर तो कहीं सोलर पैनल लगाकर काम चलाया जा रहा है. पूरे इलाके की बिजली गुल है और बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक परेशान. हालांकि, पहली नजर में आपको यहां कुछ भी असामान्य नहीं लगेगा. हर मकान के बाहर स्मार्ट मीटर, बिजली के तार, कनेक्शन. यहां तक कि बिजली का ट्रांसफार्मर भी रखा मिलेग. लेकिन सब अवैध. यही नहीं NDTV आपको अवैध बिजली का बिल भी दिखाएगा कि कैसे बढ़ी यूनिट और मेंटेनेंस चार्ज भी बिजली माफिया यहां के लोगों से एक दो सालों से नहीं बल्कि बीते 10 साल से वसूल रहे थे.
