नेपाल में आई आपदा से अब तक 903 लोगों की मौत और करीब 5 हजार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों को तलाशने के लिए कई रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं. लेकिन कई किलोमीटर में आई बाढ़ की वजह से वहां काफी लोग दलदली पानी के नीचे दब गए. ऐसे में लोगों को रेस्क्यू कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है.
