नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच 11 भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों का एक दल लापता बताया जा रहा है। इस समूह का नेतृत्व दिल्ली मूल के अमेरिकी नागरिक अनिल गोयल कर रहे थे, जो पिछले वर्ष विश्व बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे और हिमालयी ट्रैकिंग व आध्यात्मिक यात्राओं के शौकीन थे। दल में इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लक्ष्मीनाथ (लक्स) गोपीशेट्टी समेत कई भारतीय मूल के अमेरिकी और कनाडाई नागरिक शामिल थे
