NDTV नेपाल तबाही की सबसे नई और एक्सक्लूसिव एरियल तस्वीरें लेकर आया है, जो नेपाल-चीन बॉर्डर की हैं और हेलीकॉप्टर से ली गई हैं. तस्वीरों में दिख रहा है कि पहाड़ों की तलहटी में पूरा इलाका बर्बाद हो गया है. ग्राउंड पर JCB मशीनें लगातार नदी के खुले इलाके में मलबा हटाने का काम कर रही हैं. रेस्क्यू की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए बहुत छोटी सी जगह मिलती है और टीम के पास काम करने के लिए सिर्फ चंद मिनटों का समय होता है, उसी में काम पूरा करके निकलना पड़ता है. NDTV की टीम के साथ कैमरा पर्सन अश्विनी मेहरा लगातार इन दुर्गम और मुश्किल इलाकों में ग्राउंड पर मौजूद रहकर ये सारी तस्वीरें दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं.
