नेपाल के एक हरे रंग के घर की बहुत चर्चा हो रही है. ये घर नेपाल में आए भीषण सैलाब में भी टिका रहा. इसके आसपास बने सभी घर जमींदोज हो गए, लेकिन इस हरे घर की नींव नहीं हिली. इसलिए इसमें रहने वाले लोगों की जान बच गई. एनडीटीवी की टीम इस घर तक पहुंची और जाना कि आखिर, कैसे ये घर नेपाल की तबाही में भी टिका रहा.

