Site icon Socialblize

नेपाल की बाढ़ में कई लोगों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने भीषण तबाही मचाई है, जिसमें मौतों का आंकड़ा बढ़कर 165 हो गया है. इस आपदा में 750 से अधिक लोग अब भी लापता हैं, जिनमें 133 से अधिक भारतीय पर्यटक शामिल हैं. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने NDTV के महा-मंच ‘अन्वीक्षा’ पर दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि लगभग 500 विदेशी नागरिक (जिसमें 200 से 300 भारतीय शामिल हैं) इस समय पूरी तरह संपर्क से बाहर हैं. बिजली ग्रिड और पावर प्लांट ठप होने के कारण संचार संपर्क टूट चुका है, जिससे वास्तविक नुकसान का आकलन करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. वर्ष 2015 के भूकंप के बाद इसे नेपाल की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा माना जा रहा है.
 

Exit mobile version