Site icon Socialblize

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल सस्ता होना वजह

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए पर आ गया है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता होने से मिली राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। अमेरिका-ईरान जंग के चलते ये 100 डॉलर के पार निकल गया था। तनाव कम होने से दाम घटे हैं। 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू नायरा एनर्जी के देश भर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। नई दरें कंपनी के सभी जगह लागू हो गई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स की दरें अलग होने की वजह से हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने दाम घटाए हैं। वहीं सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है।

Exit mobile version