नागपुर में जन्मदिन मनाने निकले 3 दोस्तों की खुशियां दर्दनाक सड़क हादसे में मातम में बदल गईं. तेज रफ्तार कार का नियंत्रण बिगड़ने पर वह पहले बाईं ओर के फुटपाथ से टकराई और फिर आगे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी, जिसके बाद कार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में भौमिक अमोल लारोकर और सागर मेलवानी की मौत हो गई, जबकि कार चालक मिहिर आनंद बेहार गंभीर रूप से घायल हो गए.
