शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. हमले के बाद आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया. उसे काबू में करने के दौरान हुई हाथापाई में उसकी पगड़ी खुल गई थी. बाद में वहां मौजूद लोगों ने सिख परंपरा और सम्मान का ध्यान रखते हुए उसकी पगड़ी दोबारा बांधने में मदद की. आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
