अजमेर जिले के स्कूल का प्रधानाध्यापक नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा और मैदान में ही सो गया. बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से उठाकर उसे होश में लाया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. यह घटना सावर उपखंड क्षेत्र के मीणों का नयागांव ग्राम पंचायत के उंदरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की है.
