देश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं. नदियों का रुद्र रूप देखने को मिल रहा है. कई नदियों का बहाव इतनी तेज है कि उनके रास्ते में जो आ रहा है, उसे वो बहा ले जा रही है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बस किसी माचिस की डिबिया की तरह बहती नजर आ रही है.