अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने आधी रात को ईरान के कई शहरों – चाबहार, काराक, बुशहर और बदरवास को निशाना बनाया. चाबहार में इमाम अली नौसेना बेस, दो मरीन पोर्ट और एक मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर पर हमले हुए. 10 से ज्यादा धमाकों की आवाजें सुनी गईं और शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई. बुशहर में एयर स्ट्राइक के बाद 8 ईरानी सैनिकों की मौत की खबर है. कई इमारतों में आग लग गई और आसमान धुएं से भर गया. काराक और रेलवे ब्रिज व एयरपोर्ट के पास एक बिल्डिंग को भी टारगेट किया गया, जिसमें एक फायरमैन घायल हुआ. अमेरिका का कहना है कि यह हमला जवाबी कार्रवाई है, क्योंकि 2 दिन पहले ईरान ने 3 जहाजों (एक कतर का ऑयल टैंकर, एक सऊदी वेसल और एक अन्य जहाज) को टारगेट किया था. अमेरिका का मकसद ईरान की नौसैनिक क्षमता को कमजोर करना और समुद्री नेविगेशन को सुरक्षित रखना है. ईरान ने भी जवाब में 25-85 ठिकानों पर हमले का दावा किया है. सुप्रीम लीडर खामेनेई को अंतिम विदाई के बीच तनाव और बढ़ गया है. ईरान ने कहा है कि वह दबाव में नहीं झुकेगा और बदला लेगा.
धुआं-धुआं हुआ आसमान… ईरान पर US का हवाई हमला, चाबहार, कोनाराक समेत कई जगह मिसाइल अटैक

