Site icon Socialblize

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग पर FIR

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम से जुड़ा एक मामला चर्चा का केंद्र बन गया है. जमीन विवाद को लेकर किसान पर गोली चलाने के आरोप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है.

पीड़ित किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि इलाके में किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन बेचने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उनके साथ विवाद हुआ और उन पर गोली चलाई गई. किसान ने शालीग्राम गर्ग पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि विरोध करने वालों के साथ दबाव और गुंडागर्दी की जाती है.
 

Exit mobile version