दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में मंगलवार रात एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद विवाद की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, एक वैगनआर कार और अर्टिगा टैक्सी के बीच हल्की टक्कर हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. शिकायतकर्ता का आरोप है कि टक्कर के बाद टैक्सी चालक ने उस पर हमला करने की कोशिश की. वहीं बचाव के दौरान हुई धक्का-मुक्की में चालक पास खड़ी एक किया सेल्टोस से टकरा गया. घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया.
द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में मामूली टक्कर के बाद बवाल!

