मुंबई के चारकोप इलाके में एक कार करीब 25 फीट गहरे पार्किंग लिफ्ट शाफ्ट में गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, चालक दूसरी मंजिल पर कार आगे बढ़ा रहा था, लेकिन उसे पता नहीं था कि वहां पार्किंग लिफ्ट का प्लेटफॉर्म मौजूद नहीं है. इसी दौरान कार सीधे शाफ्ट में जा गिरी. स्थानीय लोगों और बचाव दल ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

