उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में गैंगरेप के आरोपी जोगी सिंह और रविन्द्र सिंह को पुलिस हिरासत में ले जाते समय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने आरोपियों की पिटाई कर दी, जबकि एक युवक ने उनके चेहरे पर स्याही फेंकने का प्रयास भी किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया. इसी दौरान दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे थे. मामले के दौरान पुलिस ने भी आरोपियों पर बेंत चलाई.
