Site icon Socialblize

दुबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट का गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. धुआं दिखने पर फ्लाइट में हड़बड़ी बच गई. इसके बाद तुरंत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया. राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा ने बताया कि दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. एयरक्राफ्ट सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. 

Exit mobile version