Site icon Socialblize

दिल्‍ली-NCR में राहत की बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में आज सुबह-सुबह ही हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और धीरे-धीरे बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए आज “येलो अलर्ट” जारी किया था और भारी बारिश की संभावना जताई थी. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. किसानों और आम लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया है.

Exit mobile version