Site icon Socialblize

दिल्‍ली से लेकर कश्‍मीर तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ का आयोजन किया गया. इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया. मनसुख मांडविया ने कहा, ‘दिल्ली में, 1,000 से ज्यादा ‘माई भारत’ वॉलंटियर्स ने ‘हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा’ के जरिए देश को फिटनेस का संदेश दिया. किसी भी देश के विकसित बनने के लिए यह जरूरी है कि उसके नागरिक स्वस्थ रहें. साइकिल चलाने से फिटनेस बढ़ती है. यह प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान है, इससे ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण की सुरक्षा में मदद मिलती है.’

Exit mobile version