Site icon Socialblize

दिल्ली: लॉरेंस गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, लूट और फिरौती के मामले में हुई कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की रोहिणी यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी लूट और फिरौती से जुड़े मामलों में की गई है. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. इसके लिए उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों की रेकी भी की थी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Exit mobile version