Site icon Socialblize

दिल्‍ली में भारी बारिश, सड़कें बनीं दरिया, IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

दिल्‍ली एनसीआर में बीती रात से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है, जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आईएमडी के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन गरज के साथ बारिश की संभावना है, हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Exit mobile version