Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी चूक का नतीजा था. इस हादसे की प्रारंभिक जांच में NDTV द्वारा उठाए गए सवालों पर आधिकारिक मुहर लग गई है. दौसा जिला कलेक्टर सौम्या झा ने स्पष्ट किया है कि हाईवे पर लगे अस्पष्ट साइन बोर्ड और दिशा सूचक ऐरो (Arrow) का अभाव इस बड़ी दुर्घटना की मुख्य वजह बने.
दिल्ली-मुंबई हाईवे पर साइन बोर्ड नहीं होने से कन्फ्यूज़ हो रहे वाहन
