यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में एक सभा के दौरान कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया है. प्रदेश के दंगाइयों और माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया गया है. पिछले दिनों बरेली में एक मौलवी मचल रहा था, उसका कैसा उपचार हुआ, ये सभी ने देखा. अब पिक्चर एकदम साफ है, अगर दंगा करोगे, तो कीमत चुकानी पड़ेगी.


