Site icon Socialblize

थलापति विजय की फिल्‍म ‘जन नायकन’ रिलीज, फैन्‍स का जोश देखिए

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री विजय थलापति की बहुतप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ गुरुवार को राज्यबर के करीब 1,000 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिनेता की आखिरी फिल्म होगी, जिस वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैंस के मन में जोश ज्यादा देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज से पहले बुधवार को चेन्नई के अड्यार स्थित टैगोर सेंटर में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अभिनेता के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. इनमें मुख्य सचिव साई कुमार, मुख्यमंत्री के निजी सचिव सेंथिल कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) सिद्दीक और फिल्म के निर्माता वेंकट नारायण भी शामिल थे.

Exit mobile version