पिथौरागढ़ में जिले के जाखनी तिराहे पर संकरी सड़क और तेज रफ्तार में बाइक चलाना दो युवकों को भारी पड़ गया. दोनों युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए सड़क के मोड़ पर कट मारने के दौरान एक वाहन से टकरा गए. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
