Site icon Socialblize

तबाही का आसमानी नजारा! ड्रोन फुटेज ने दिखाई पाटण गांव की दर्दनाक तस्वीर

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पाटण गांव में हुए दर्दनाक लैंडस्लाइड का नया ड्रोन वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विसापुर किले के पास की विशाल चट्टान खिसकने के बाद पूरे इलाके में तबाही का मंजर फैल गया. चट्टानों और मलबे के नीचे एक पूरा घर दब गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल लगातार मौके पर राहत कार्य में जुटे रहे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. ड्रोन फुटेज ने इस प्राकृतिक आपदा की भयावहता को और भी स्पष्ट कर दिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों पर भी नजर बनाए हुए है.

Exit mobile version