Site icon Socialblize

डिंपल यादव को हिरासत में लिया गया, जंतर-मंतर जा रही थीं सपा सांसद

डिंपल यादव को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. संसद मार्च और जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को एहतियातन तब हिरासत में लिया गया, जब वह जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रही थीं. वह प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रही थीं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. जंतर मंतर पर इस समय बड़ी अफरातफरी मची हुई है. ऐसे में वहां जाना सुरक्षित नहीं है. 

Exit mobile version