Site icon Socialblize

ठाणे में गड्ढे में गिरा 26 टन स्क्रैप टायर से भरा कंटेनर

ठाणे के घोडबंदर रोड पर मेट्रो ब्रिज परियोजना के तहत खोदे गए करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में 25-26 टन स्क्रैप टायर से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर जा गिरा. हादसे में कंटेनर चालक अमित यादव वाहन के अंदर फंस गए, जिन्हें दमकल विभाग की टीम ने करीब 15 मिनट की रेस्क्यू कार्रवाई के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया. चालक को मामूली चोटें आई हैं. घटना के बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन और यातायात विभाग मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि कंटेनर को बाहर निकालने और यातायात को सामान्य बनाए रखने का काम जारी है.

Exit mobile version