तमिलनाडु के अरासुर स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-214 पर तैनात गेटमैन संदीप चाहर ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक व्यक्ति की जिंदगी बचा ली. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार ट्रेन के पहुंचने से कुछ ही सेकेंड पहले संदीप चाहर ट्रैक पर दौड़ पड़े और वहां मौजूद व्यक्ति को खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले आए. उनकी इस बहादुरी और तत्परता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं
ट्रेन आने से सेकेंडों पहले गेटमैन ने बचाई जान, CCTV में कैद हुई बहादुरी

