सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक सैनिक शक्तिशाली रोटरी मशीन गन के भारी रिकॉइल को संभाल नहीं पाता. इसके बाद हथियार पर उसका नियंत्रण छूट जाता है और गन से अंधाधुंध फायरिंग होने लगती है. स्थिति बिगड़ते देख आसपास मौजूद सैनिक अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिपते नजर आते हैं.
