Site icon Socialblize

टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, अल्कारेज के साथ मिक्स्ड डबल्स खेलेंगी:दोनों को वाइल्ड कार्ड मिला; 2022 के बाद पहली बार लौटेंगी, अल्कारेज डिफेंडिंग चैंपियन

सेरेना विलियम्स यूएस ओपन में कार्लोस अल्कारेज के साथ मिक्स्ड डबल्स खेलेंगी। यूएस टेनिस एसोसिएशन ने शनिवार को बताया कि विलियम्स और अल्कारेज को टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। मिक्स्ड डबल्स का मेन ड्रॉ मंगलवार से शुरू होगा। यह 2022 के बाद सेरेना का पहला यूएस ओपन होगा। वहीं स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उन्होंने 2025 का खिताब जीता था। सेरेना ने 23 ग्रैंड स्लैम जीते सेरेना 2022 के बाद यूएस ओपन में पहली बार उतरेंगी। 23 बार की ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन टेनिस में वापस लौटी हैं। विलियम्स ने अभी यह नहीं बताया है कि वह न्यूयॉर्क में सिंगल्स खेलेंगी या नहीं। इसके लिए एसोसिएशन ने एक महिला वाइल्ड कार्ड अभी बचाकर रखा है। विलियम्स ने विंबलडन में सिंगल्स खेला था। इसके बाद उन्होंने सिनसिनाटी ओपन में अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ डबल्स खेला था। दाएं हाथ की कलाई की चोट से लौटेंगे अल्कारेज अल्कारेज ने इस हफ्ते बताया था कि वह यूएस ओपन के अपने सिंगल्स खिताब का बचाव करने लौटेंगे। दाएं हाथ की कलाई की चोट के कारण वह अप्रैल से टेनिस से बाहर थे। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत की त्रिसा-गायत्री को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज:सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी ने हराया, पहला गेम जीत गई थी भारतीय जोड़ी भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल मिला है।भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पूरी खबर पढ़ें…

Exit mobile version