झारखंड में जारी विरोध प्रदर्शन में पहुंचे अभिनेता पीयूष मिश्रा ने कहा, ‘मैं किसी और कारण से समर्थन देने नहीं आया. मैंने कुछ छात्रों का इंटरव्यू देखा, उनकी आंखों में दर्द देखा, उनकी तकलीफ देखी और उनके आंखों में आंसू देखे. मेरे लिए इतना काफी था…मैं नौजवानों को पसंद करता हूं. आपके लिए ही गाता हूं, आपके लिए ही एक्टिंग करता हूं तो मैं यहां पर आ गया…’
