पेपर लीक के मुद्दे पर बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को नहीं रोक पाई, वो पेपर लीक होने से कैसे रोकेगी. अकेले यूपी में ही 20 पेपर लीक हुई हैं. जब आंदोलन खड़ा हुआ, तब सरकार घबराई और नए नियम बनाने के लिए जागी है.
