Site icon Socialblize

जोमैटो-ब्लिंकइट के 1 लाख डिलीवरी पार्टनर्स ने फाइल किया ITR:₹18 करोड़ का इनकम टैक्स रिफंड मिला; 905 शहरों में 73% पहली बार टैक्सपेयर बने

जोमैटो और ब्लिंकिट ने इस साल देश के 905 शहरों में अपने एक लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में मदद की है। इस पहल से डिलीवरी पार्टनर्स को अब तक 18 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स रिफंड मिल चुका है। गिग वर्कर के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख में अभी एक महीना बाकी है, जो कि 31 अगस्त 2026 है। 73% डिलीवरी पार्टनर्स ने पहली बार भरा ITR इस साल रिटर्न फाइल करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स में से लगभग 73% ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहली बार ITR फाइल किया है। जोमैटो या ब्लिंकिट के पास इनके पिछले सालों के रिटर्न फाइल करने का कोई रिकॉर्ड नहीं था। यह आंकड़ा दिखाता है कि प्लेटफॉर्म की मदद से अब गिग वर्कर भी औपचारिक वित्तीय प्रणाली (फॉर्मल फाइनेंशियल सिस्टम) से तेजी से जुड़ रहे हैं। ITR से मिलेगा लोन, क्रेडिट कार्ड और रेंटल एग्रीमेंट में फायदा ITR को एक विश्वसनीय वित्तीय दस्तावेज के रूप में मान्यता प्राप्त है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स को अपनी वित्तीय साख बनाने में मदद मिलती है। इसका उपयोग वे पर्सनल लोन, FD-बैकड क्रेडिट कार्ड, रेंटल एग्रीमेंट और अन्य सेवाओं के आवेदन के दौरान अपनी वित्तीय हिस्ट्री साबित करने के लिए कर सकते हैं।

Exit mobile version