Site icon Socialblize

जोकोविच US ओपन से बाहर:पहले राउंड में मारियानो नवोने ने हराया, 39 साल के खिलाड़ी का सबसे लंबा ग्रैंड स्लैम पहला राउंड

सर्बिया के नोवाक जोकोविच US ओपन के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए। उन्हें अर्जेंटीना के वर्ल्ड नंबर-49 मारियानो नवोने ने पांच सेट के मुकाबले में 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। इसके साथ ही जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। यह मुकाबला 4 घंटे 36 मिनट तक चला, जो ग्रैंड स्लैम में जोकोविच के करियर का अब तक का सबसे लंबा पहला राउंड मैच रहा। 39 साल के जोकोविच ने शुरुआती तीन सेट में से दो जीते, लेकिन नवोने ने आखिरी दो सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया US ओपन में पहली बार पहले राउंड में हार जोकोविच के लिए यह US ओपन के इतिहास में पहली बार है जब वे टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में बाहर हुए हैं। इससे पहले वे हले राउंड में कभी नहीं हारे थे। यह 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार है,जब जोकोविच किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में बाहर हुए हैं। मैच के दौरान तबियत बिगड़ी जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीतकर बढ़त बना ली थी। हालांकि, मुकाबले के अंतिम चरण में उनकी तबियत बिगड़ने लगी। मैच के दौरान उन्हें उल्टी करते देखा गया। उन्होंने इनहेलर का इस्तेमाल किया और दवा भी ली। इसके अलावा, वे बार-बार स्ट्रेचिंग करते नजर आए और पीठ व पैरों में परेशानी से जूझते दिखे। मारियानो नावोने कौन हैं? मारियानो नावोनेअर्जेंटीना के एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म 27 फरवरी 2001 को हुआ था। नावोने ने तीन साल की उम्र में टेनिस रैकेट उठाया। 2024 फ्रेंच ओपन में नावोने को 31वीं वरीयता दी गई थी, उसी से उन्होंने ग्रैंड स्लैम डेब्यू किया। मेदवेदेव ने US ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे डेनियल मेदवेदेव ने US ओपन के पहले दौर में ह्यूगो गैस्टन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 2 घंटे 14 मिनट चला। इस जीत के साथ मेदवेदेव ने करियर में आठवीं बार टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। दूसरे दौर में मेदवेदेव का सामना अमेरिकी वाइल्ड कार्ड सेबेस्टियन गोर्जनी और राफेल कोलिग्नन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Exit mobile version