Site icon Socialblize

जेसिका पेगुला बोलीं- US ओपन में कड़ा मुकाबला:विमेंस टेनिस में किसी एक खिलाड़ी का दबदबा नहीं; दूसरे राउंड में पहुंची

अमेरिकी टेनिस स्टार जेसिका पेगुला ने कहा कि इस साल US ओपन में विमेंस प्लेयर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। टॉप खिलाड़ियों के बीच अंतर काफी कम है और किसी एक खिलाड़ी का दबदबा नहीं है। ऐसे में खिताब के लिए कई खिलाड़ी मजबूत दावेदार हैं। जेसिका पेगुला ने दैनिक भास्कर के साथ जियोस्टार के एक इंटरव्यू में यह बात कही। पेगुला ने कहा कि विमेंस टेनिस में इस समय कम्पटीशन काफी बढ़ गया है और बड़े टूर्नामेंट में हर मुकाबला चुनौतीपूर्ण है। उनके मुताबिक, टॉप खिलाड़ियों के बीच यह कड़ी टक्कर US ओपन को और रोमांचक बना रही है। नंबर-1 रैंकिंग पर भी नजर वर्ल्ड नंबर-3 पेगुला इस US ओपन में अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने की दौड़ में भी हैं। उन्होंने पहले दौर में रोमानिया एलेना-गैब्रिएला रुसे को 6-3, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। पेगुला ने कहा कि दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बनना उनका बचपन का सपना रहा है। मौजूदा रैंकिंग में बेलारूस की आर्यना सबालेंका टॉप पर हैं, जबकि एलेना रिबाकिना और कोको गॉफ भी नंबर-1 की रेस में हैं। 2024 में खेला था फाइनल पेगुला 2024 US ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें आर्यना सबालेंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने उस मुकाबले को याद करते हुए कहा कि अब वह दो साल पहले की तुलना में बेहतर खिलाड़ी हैं और दोबारा फाइनल में पहुंचना चाहती हैं। पेगुला 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचीं, जबकि विंबलडन में क्वार्टर फाइनल खेला। इस प्रदर्शन के बाद वह US ओपन की मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। US ओपन 2026 के मुकाबले जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC की ताजा टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पिछले हफ्ते बुमराह को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया था। वे 872 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। पूरी खबर…

Exit mobile version