मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम पलोह से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर बेतवा नदी पार कर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले पर प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई दी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच के बाद प्रशासन ने पुष्टि की कि यह वीडियो विदिशा जिले के ग्राम पलोह का है. प्रशासन ने माना कि कुछ बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए नदी पार करते हैं. अधिकारियों का कहना है कि गांव से स्कूल जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी है, लेकिन उस रास्ते से स्कूल की दूरी लगभग 10 किलोमीटर हो जाती है
