Site icon Socialblize

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा में आतंक अड्डा बेनकाब, भारी मात्रा में मिले हथियार

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आतंकी ठिकाने का खुलासा हुआ है. पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुपवाड़ा में हथियार लाए गए हैं. पुलिस तलाशी करने पहुंची तो आतंकी ठिकाने को देखकर हैरान रह गई. यहां से पुलिस को 5 AK-47 राइफल और 9 मैगजीन के साथ एक ग्रेनेड और गोला बारूद भी बरामद हुआ है. आतंकी ठिकाने का खुलासा होने के बाद पुलिस पूरे इलाके को सर्च करने में जुट गई है. 

Exit mobile version