Site icon Socialblize

जमशेदपुर में बड़ा हादसा: पेट्रोल पंप पर CNG भरते समय फटा पाइप, कर्मचारी की मौत से मची भगदड़

झारखंड में जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हावड़ा ब्रिज के पास आरके जैन भारत पेट्रोलियम पंप पर सीएनजी भरने के दौरान अचानक पाइप फट गया. तेज धमाके के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई. लोग अपने वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. हादसे में पेट्रोल पंप कर्मचारी तुषार कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. कर्मचारियों ने उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

Exit mobile version