देश में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का सही जवाब देना आपकी नैतिक ही नहीं, बल्कि कानूनी जिम्मेदारी भी है. दरअसल, सेंसस एक्ट 1948 के तहत गलत जानकारी देना या फिर जानकारी देने से मना करना दोनों दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है और आपको जेल भी हो सकती है, इसलिए सही जानकारी दें और डरें नहीं.
