महाराष्ट्र के भंडारा में चाय की टपरी पर बैठे कुछ लोगों पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. सूअर ने इतनी तेजी से हमला किया कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. सूअर के हमले में कई लोग घायल भी हुए है. सूअर के हमले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
