Site icon Socialblize

छोटे भाई की जान बचाने के लिए एक घंटे में मारे 150 थप्‍पड़, वीडियो वायरल!

उत्‍तर प्रदेश के हरदोई में एक शख्‍स ने अपने भाई को बचाने के लिए कुछ ऐसा किया कि चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, युवक के छोटे भाई को सांप ने काट लिया था. ऐसे में वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन शरीर में जहर का प्रभाव होना शुरू हो गया था. इससे युवक को बेहोशी आ रही थी. डॉक्टरों ने कहा कि इसे सोने मत देना, नहीं तो इसे बचाना मुश्किल हो जाएगा. इसके बाद बड़ा भाई लगातार उसे थप्पड़ मारता रहा, डॉक्टरों ने मरीज को 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन दिए, तब कही जाकर भाई की जान बचाई जा सकी. इलाज के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को 1 घंटे में 150 थप्पड़ मारे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Exit mobile version