चोरी ड्राइवर ने की और बदनाम चंपत राय जी हो रहे हैं… मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बचाव किया है. महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि चोरी चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव ने की है और नाम उनका बदनाम हो रहा है. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि चंपत राय का करीबी टिन्नू यादव मंदिर के चढ़ावे में हो रही चोरी के बारे में सबकुछ जानता था. यही नहीं, टिन्नू चढ़ावा चोरी करने वाले लोगों से कमीशन तक लेता था. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. बता दें कि ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं.
“चोरी ड्राइवर ने की… नाम बदनाम चंपत राय का हो रहा”

