बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए चेक बाउंस के सात मामलों में दोषसिद्धि कायम रखी है. अदालत ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को प्रत्येक मामले में 1 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का निर्देश दिया. हालांकि, राजपाल यादव द्वारा पहले से जमा की गई राशि को समायोजित किया जाएगा.
