बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पेपर लीक मामले पर छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते नजर आए. उन्होंने कहा, ‘हमको खबर लगी नीट पेपर के बारे में, बहुत मेहनत की बच्चों ने. इनमें से एक-दो बच्चे बच्चियां हमको यहां मिलने आए. हमने उनका उदास देखा, तो पूछा क्या हुआ? बोले पेपर तो दिया पर लीक हो गया. हमने कहा रो मत, कोई बात नहीं. लेकिन एक बात हम कहना चाहेंगे. चुनाव लीक नहीं होते, नेताओं के वोटों की चोरी नहीं होती.’
